logo

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बीजेपी राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है- अर्जुन मुंडा 

अर्जुनमुंडा.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज राज्य की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है और इस सरकार ने जनता को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। इस कारण जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बीजेपी राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। राज्य सरकार ऊपरी मन से आदिवासियत की बात करती है। लेकिन यहां पर आदिवासी ही सुरक्षित नहीं है। जिसका नुकसान आने वाले समय में होगा। इस देश में सभी लोगों तक मौलिक सुविधाएं पहुचें, लोग सशक्त बने इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार काम कर रही है। लेकिन, यहां की राज्य सरकार केंद्र के द्वारा भेजे गये पैसे का दुरूपयोग कर माफियाओं से लूटवा रही है। इनके जनप्रतिनिधि इसी कार्य में व्यस्त हैं।

सत्ता में रहकर इस सरकार ने राज्य में लूट का रिकॉर्ड बनाया है। कहीं 35 करोड़ तो कहीं 300 करोड़ रूपये छापेमारी में मिल रहे हैं। राज्य के लोग बहुत निराश हैं। जनता प्रताड़ित हो रही है। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधियों को संरक्षण देने का काम प्रशासन कर रही है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। मैं यह मांग करता हूं कि हेमंत सरकार मंईयां योजना के तहत मेरी बहनों को एकमुश्त 5 साल के लिए 60 हजार रुपए खाते में जमा करें।

Tags - झारखंड न्यूज बीजेपी परिवर्तन यात्रा अर्जुन मुंडा Jharkhand News BJP Parivartan Yatra Arjun Munda